Thursday, October 22nd, 2026

 कोरोना को मात देने के छह माह बाद भी फेफड़ों का संक्रमण नहीं गया

 लखनऊ 
केस-एक: सरोजनीनगर के 55 वर्षीय आदर्श श्रीवास्तव कोविड होने पर पीजीआई में तीन दिन तक वेंटीलेटर सपोर्ट पर रहे। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी 10 दिन तक पल्मोनरी आईसीयू में रहे। पांच माह बाद भी फेफड़े ठीक से काम नही कर रहे हैं। फेफड़ों ने सिकुड़न बरकरार है। अभी भी उपचार चल रहा है।


केस-दो: आशियाना निवासी जयकरन वर्मा (45) अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित हुए। ऑक्सीजन स्तर 80 से नीचे होने पर परिजनों ने उन्हें केजीएमयू के आईसीयू में भर्ती कराया। 10 दिन ऑक्सीजन सपोर्ट में रहे। 18 दिन बाद कोविड रिपोर्ट निगेटिव होने पर अस्पताल से छुट्टी मिली। करीब छह माह बाद भी कुछ में खाँसी औऱ सांस फूलने की समस्या बनी हुई है।

कोरोना से ठीक होने के छह माह बाद भी फेफड़ों का संक्रमण नहीं गया। कुछ मरीजों के फेफड़ों में सिकुड़न, धब्बे व सांस लेने की तकलीफ अभी भी बरकरार है।
पीजीआई, केजीएमयू, लोहिया संस्थान और बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में 30 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनमें बुजुर्ग ही नहीं युवा भी हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ठीक होने में एक साल का समय लग सकता। 

 

Source : Agency

पाठको की राय